बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पुलिस ने छापेमारी कर एक होटल में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। होटल से सात युवक और सात युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया। पुलिस को होटल से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। छापेमारी के दौरान होटल का मैनेजर और कर्मचारी भाग गए। पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, बाराबंकी शहर के राजकमल पैलेस होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने की पुलिस को सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने होटल पर मंगलवार को छापा मारा तो अलग-अलग कमरों में पांच युवतियां युवकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। छापा पड़ते ही प्रबंधक और कर्मचारी होटल छोड़कर भाग गए।
लोगों ने बताया कि होटल में जिस्मफरोशी का धंधा कई महीनों से फल-फूल रहा था। पकड़े गए युवकों ने होटल के सारे कमरे पहले से ही बुक करा रखे थे।
क्षेत्राधिकारी श्रीपाल यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारकर होटल से 7 युवक और 7 युवतियों को गिरफ्तार कियाा है। पकड़े गए लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।