गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में विजयनगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट को पकड़ा है। मामले में एक रैकेट संचालिका समेत 6 लडकिया और 4 ग्राहक भी पकडे गए हैं। पुलिस के मुताबिक रैकेट संचालिका मोबाइल के जरिये ग्राहकों को बुलातीं थी। आने वाले ग्राहकों को आने और जाने के लिए कार द्वारा पिक और ड्राप फेसिलिटी भी उपलब्ध करायी जाती थी।
पहले भी जेल जा चुकी है सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार इलाके में दो फ्लैटों में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस इसकी सूचना लंबे समय से स्थानीय लोगो के द्वारा दी जा रही थी। पुलिस ने यहां छापा मारा तो 4 लड़के और 6 लड़कियां पकड़ी गई जिसमे एक सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला भी शामिल है। इस सेक्स रैकेट को चलाने वाली महिला पहले भी पकड़ी जा चुकी हैं और जेल भी जा चुकी हैं लेकिन जेल से छूटने के बाद फिर से इस अनैकित देह व्यापार को शुरू कर दिया।
मोबाइल के जरिए चलता था रैकेट
पूरा धंधा मोबाइल के जरिये चलाया जा रहा था उसी के माध्यम से सभी ग्राहक भी आते थे। पुलिस अब इस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस की कार्रवाई से स्थानीय लोगो ने राहत की सांस ली है।