1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चित्रकूट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 लड़कियां गिरफ्तार

चित्रकूट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 लड़कियां गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : Nov 05, 2016 02:53 pm IST,  Updated : Nov 05, 2016 02:53 pm IST

चित्रकूट के कर्वी में पुलिस ने एक एनजीओ के सहयोग से सेक्स रैकेट का खुलासा किया

sex racket in chitrakoot busted- India TV Hindi
sex racket in chitrakoot busted

बांदा: उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड की धर्मनगरी चित्रकूट के कर्वी में पुलिस ने एक एनजीओ के सहयोग से सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पुलिस ने एक मकान में छापा मार कर शुक्रवार को देह व्यापार में लिप्त सात लड़कियों, दो युवकों और सेक्स रैकेट की संचालिका को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को दी।

पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने बताया, "एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के सहयोग से बस स्टैंड कर्वी के पास बदनाम गली में एक किराए के मकान में पुलिस टीम ने शुक्रवार को छापा मार कर देह व्यापार में लिप्त सात लड़कियों, दो युवकों- सुशील सिंह व आनंद सिंह और संचालिका ममता को गिरफ्तार किया गया है।"

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लड़कियां ज्यादातर नाबालिग हैं और बेहद गरीब घराने की हैं।

पुलिस के अनुसार, संचालिका लड़कियों को शॉर्टकट में ज्यादा रकम कमाने का लालच देकर बुलाती थी और उन्हें देह व्यापार के धंधे में उतार देती थी।

उधर, ऊंटी (तमिलनाडु) की संस्था 'फ्रीडम फर्म' की महिला कर्मचारी ज्योति और डेनजी ने बताया कि उनकी संस्था इलाहाबाद में काम कर रही है। एक महीने से लगातार चित्रकूट जिले में नाबालिग लड़कियों से वेश्यावृत्ति कराने की शिकायतें मिल रही थीं।

संस्था के दो महिला समेत चार कर्मचारी एक सप्ताह से मुख्यालय व आस-पास इसकी निगरानी कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि एक नवंबर को एसपी से मिलकर छापेमारी करने की मांग की गई। पुलिस व संस्था कर्मचारियों ने मिलकर मिशन को अंजाम दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत