1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के लिए महबूबा को चुनाव आयोग का कारण बताओ नोटिस

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के लिए महबूबा को चुनाव आयोग का कारण बताओ नोटिस

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 05, 2016 07:04 am IST,  Updated : Jun 05, 2016 07:04 am IST

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को अनंतनाग विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के लिए कारण बताओ नोटिस जारी

mehbooba mufti- India TV Hindi
mehbooba mufti

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को अनंतनाग विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शांतमनु ने बताया कि नोटिस इस आपत्ति के बाद जारी किया गया कि वह एक जून को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जिस कार में आयी थीं उस पर देश के साथ ही राज्य का ध्वज लगा हुआ था जिसकी इजाजत नहीं है।

उन्होंने कहा कि महबूबा को नोटिस 2 जून को जारी किया गया। शांतमनु ने कहा कि दूसरी आपत्ति यह थी कि वह सरकारी कार का इस्तेमाल कर रहीं थीं। लेकिन इसे खारिज कर दिया गया क्योंकि वह जेड-प्लस सुरक्षा प्राप्त हैं और वह एक सरकारी वाहन का इस्तेमाल करने के लिए अधिकृत हैं।

बता दें कि महबूबा अनंतनाग उपचुनाव लड़ रही हैं जो 22 जून को होने है। उनके पिता एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के चलते उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत