1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोनिया गांधी ने सेना को दी बधाई, कहा-सरकार के फैसलों के साथ कांग्रेस

सोनिया गांधी ने सेना को दी बधाई, कहा-सरकार के फैसलों के साथ कांग्रेस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 29, 2016 04:30 pm IST,  Updated : Sep 29, 2016 04:30 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सुरक्षा और सीमा पार आतंकवाद के खात्मे के लिए सरकार के फैसलों के साथ खड़ी है।

Sonia Gandhi- India TV Hindi
Sonia Gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सुरक्षा और सीमा पार आतंकवाद के खात्मे के लिए सरकार के फैसलों के साथ खड़ी है। सोनिया गांधी की तरफ से जारी बयान में कहा गया- "देश के नागिरकों और सेना पर होने वाले हमलों को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत यह एक कड़ा संदेश है।" 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सोनिया गांधी ने कहा- "कांग्रेस पार्टी उम्मीद करती है कि पाकिस्तान इस बात को समझने की कोशिश करेगा कि भारत के खिलाफ सीमा पार से लगातार हो रहे हमलों को रोकने की उसकी बड़ी जिम्मेदारी है। पार्टी उम्मीद करती है कि पाकिस्तान अपनी सीमा के अंदर आतंक के ढांचे को नष्ट करने के लिए प्रभावी कदम उठाएगा।"

सोनिया गांधी ने कहा कि पाकिस्तान यह सुनिश्चित करे कि वह अपनी धरती का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकी उद्देश्यों के लिए नहीं होने देगा। कांग्रेस पार्टी आर्म्ड फोर्सेस को उनके इस ऑपरेशन की सफलता के लिए बधाई देने के साथ ही सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ जारी जंग पर सरकार को पूरा समर्थन देती है।

इन्हें भी पढ़ें:- 

वाघा बॉर्डर पर नहीं होगी बीटींग रीट्रीट सेरेमनी, पंजाब में खाली कराए गए गांव

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाक मीडिया का क्या है रिएक्शन, जानिए यहां
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत