1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोटबंदी के खिलाफ हड़ताल महज अफवाह: सरकार

नोटबंदी के खिलाफ हड़ताल महज अफवाह: सरकार

 Written By: IANS
 Published : Nov 15, 2016 07:22 pm IST,  Updated : Nov 15, 2016 07:22 pm IST

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि नोटबंदी के कारण कुछ वित्तीय संस्थाएं हड़ताल पर जानेवाली है, यह आधारहीन अफवाह है। मंत्रालय ने साथ ही कहा कि एटीएम को नए नोटों के अनुकूल

shaktikanta das- India TV Hindi
shaktikanta das

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि नोटबंदी के कारण कुछ वित्तीय संस्थाएं हड़ताल पर जानेवाली है, यह आधारहीन अफवाह है। मंत्रालय ने साथ ही कहा कि एटीएम को नए नोटों के अनुकूल बनाने की प्रक्रिया तेज करने के लिए तकनीकी टीमें बनाई जाएंगी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा, "सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें कि कुछ संस्थाएं हड़ताल पर जा रही हैं। ऐसी अफवाहें 2015 से ही फैलाई जा रही हैं।" दास ने यह बात प्रधानमंत्री द्वारा नोटबंदी के बाद वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अधिकारियों के साथ दूसरी समीक्षा बैठक के बाद कही।

नकदी की कमी से निपटने के लिए दास ने कहा कि एटीएम को नए नोटो के अनुकूल बनाने के लिए तकनीकी दल गठित किए जा रहे हैं। इससे पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि एटीएम को नए नोटों के अनुकूल करने में दो-तीन हफ्ते लगेंगे। इसके साथ बैंक देश भर में माइक्रोएटीएम की तैनाती भी करने जा रहे हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुराने नोट के हस्तांतरण की निगरानी के लिए एक कार्यदल का गठन किया गया है। दास ने कहा कि लोगों को घबराने की कोई जरुरत नहीं है और बैंकों और डाकघरों में पर्याप्त नकदी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत