1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में आईएसआई का संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार

राजस्थान में आईएसआई का संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : May 20, 2017 12:21 pm IST,  Updated : May 20, 2017 12:21 pm IST

सूत्रों का कहना है कि खान पर खुफिया जानकारियां आईएसआई तक पहुंचाने का आरोप है। उसे पूछताछ के लिए जयपुर भेजा गया है। जांचकर्ताओं का कहना है कि संदिग्ध के कब्जे से कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

ISI_Rajasthan- India TV Hindi
ISI_Rajasthan

जयपुर: राजस्थान में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और सेना के संयुक्त अभियान में पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। संदिग्ध की पहचान हाजी खान के रूप में की गई है। इसे खुफिया एजेंसियों की खबर के बाद जैसलमेर के कुंजरली गांव में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। (ये भी पढ़ें: वो मेरे बेडरूम में घुस आई, मैं तो हैरान रह गया: यासीन मलिक)

सूत्रों का कहना है कि खान पर खुफिया जानकारियां आईएसआई तक पहुंचाने का आरोप है। उसे पूछताछ के लिए जयपुर भेजा गया है। जांचकर्ताओं का कहना है कि संदिग्ध के कब्जे से कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, "खान को कुछ महीने पहले भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन सबूतों के अभाव में उसे छोड़ दिया गया था। वह नियमित तौर पर पाकिस्तान आता-जाता रहा है, क्योंकि उसके नाना का घर वहां है।"

ये भी पढ़ें: कौन है पाकिस्‍तान में मौत की सजा पाए कुलभूषण जाधव?

ये हैं भारत के रहस्यमयी खजाने जिनकी खोज अभी है बाकी...
यहां पर शादी के बाद दुल्हन से कराया जाता है जिस्मफरोशी का धंधा...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत