1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लॉकडाउन के दौरान सूटकेस में बंद कर दोस्त को घर ले जाने की कोशिश करता किशोर पकड़ा गया

लॉकडाउन के दौरान सूटकेस में बंद कर दोस्त को घर ले जाने की कोशिश करता किशोर पकड़ा गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 13, 2020 10:16 am IST,  Updated : Apr 13, 2020 10:58 am IST

मंगलुरु शहर के एक अपार्टमेंट परिसर में रविवार को एक किशोर छात्र को अपने दोस्त को सूटकेस में बंद कर अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश करते पकड़ा गया।

लॉकडाउन के दौरान सूटकेस में बंद कर दोस्त को घर ले जाने की कोशिश करता किशोर पकड़ा गया- India TV Hindi
लॉकडाउन के दौरान सूटकेस में बंद कर दोस्त को घर ले जाने की कोशिश करता किशोर पकड़ा गया

मंगलुरु: मंगलुरु शहर के एक अपार्टमेंट परिसर में रविवार को एक किशोर छात्र को अपने दोस्त को सूटकेस में बंद कर अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश करते पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अपार्टमेंट असोशिएशन ने दोस्त को परिसर में आने की अनुमति नहीं दी जिसके बाद उस छात्र ने यह अजीब तरीका अपनाया। हालांकि सूटकेस में हो रही हरकत से संदेह होने के बाद उसका यह प्रयास विफल हो गया और वह पकड़ा गया।

Related Stories

परिसर के  लोगों ने उसे वहीं सूटकेस खोलने को कहा और उसके दोस्त को सूटकेस से बाहर निकलते देखकर लोग चौंक गए। लोगों ने पुलिस को बुलाया और पुलिस दोनों को थाने ले गई। बाद में दोनों छात्रों के माता-पिता को थाने बुलाया गया। सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

इस बीच कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 232 हो गई। इसमें छह लोगों की मौत हो चुकी है और 54 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि छह मामले विजयपुरा, चार मामले बेलगावी, तीन-तीन मामले बेंगलुरु और कलबुर्गी तथा एक मामला मैसुरु में सामने आया है। 

इन 17 मामलों में से बेंगलुरू के दो, विजयपुर और कलबुर्गी का एक-एक व्यक्ति गंभीर श्वसन संबंधी बीमारी (एसएआरआई) से जूझ रहे हैं। विजयपुरा में संक्रमण के मामलों में अचानक बढ़ोत्तरी देखते हुए विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करनी शुरु कर दी है। 

राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले बेंगलुरु में सामने आए हैं जहां 76 लोग इससे पीड़ित हैं। इसके बाद मैसुरु में 48 और बेलगावी में 14 लोग संक्रमण से पीड़ित हैं। कलबुर्गी में 13 और दक्षिण कन्नड़ में 12 मामले सामने आए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत