1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में आतंकवादियों ने गार्डस से बंदूकें छीनी

कश्मीर में आतंकवादियों ने गार्डस से बंदूकें छीनी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 17, 2016 09:30 am IST,  Updated : Oct 17, 2016 09:30 am IST

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में अलगाववादियों ने एक टीवी टावर गार्डस से बंदूकें छीन ली। यह घटना दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आतंकवादियों ने

JK POlice- India TV Hindi
JK Police

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में अलगाववादियों ने एक टीवी टावर गार्डस से बंदूकें छीन ली। यह घटना दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आतंकवादियों ने रविवार रात दलवाश गांव में दूरदर्शन के लो पावर ट्रांसमीटर स्टेशन पर तैनात गार्ड्स पर हमला कर दिया और पांच सर्विस राइफल छीन ले गए।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों ने अनंतनाग में 16 और 17 अक्टूबर की दरम्यानी रात को टेलीविजन टावर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से पांच स्वचालित हथियार लूट लिये और वहां से फरार हो गये।

आतंकवादियों को पकड़ने के लिये बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया है। पिछले एक माह में दक्षिण कश्मीर में हथियारों की लूट का यह तीसरा मामला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत