1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश में कोहरे ने रोकी जनजीवन की रफ्तार

उत्तर प्रदेश में कोहरे ने रोकी जनजीवन की रफ्तार

 Written By: IANS
 Published : Dec 31, 2016 10:47 am IST,  Updated : Dec 31, 2016 10:47 am IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। न्यूनतम तापमाान में पिछले 24 घंटों के दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट

Fog- India TV Hindi
Fog

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। न्यूनतम तापमाान में पिछले 24 घंटों के दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के भीतर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में सात से 10 किलोमीटर की रफ्तार से ठंड हवाएं चलेंगी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। वायुमंडल में कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले दो दिनों के भीतर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है जिससे तापमान में और गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का न्यूनतम तापमान शनिवार को नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 9.2 डिग्री सेल्सिय, गोरखपुर का 10़1 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 12 डिग्री सेल्सियस और आगरा का 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच रेलवे के अधिकारियों की माने तो कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। एक दर्जन से अधिक रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं। पटना-कोटा एक्सप्रेस को रदद कर दिया गया है। कई रेलगाड़ियों के समय में फेरबदल किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत