इन्दौरः अभी तक तो मुज़रिम पुलिस से बचने के लिए भेष बदल लेते थे या शहर छोड देते थे। लेकिन इन्दौर में पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो आठ साल से पुलिस से बचने के लिए किन्नर बन गया था। वही उसने अपना नाम भी बदल लिया।
तुकोगंज थाना प्रभारी दिलीप सिंह चौधरी ने बताया कि 2008 में बाणगंगा क्षेत्र के पुष्पा नगर में रहने वाले आलोक श्रीवास्तव के खिलाफ चोरी का एक मामला दर्ज था। जिसमें पुलिस उसके तलाश कर रही थी। वही कोर्ट से स्थाई वारंट जारी था। पुलिस ने उसे बहुत तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला।
ऐसे हुआ खुलासा
इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आलोक पलक नाम से किन्नर बनाकर नन्दलालपुर में किन्नरों के साथ रहा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हॉलकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने अपना लिंग परिवर्तन कराया है या नहीं।