1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हादसे से प्रभावित मार्ग पर नियंत्रित गति से चलेंगी ट्रेनें

हादसे से प्रभावित मार्ग पर नियंत्रित गति से चलेंगी ट्रेनें

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 21, 2016 11:03 pm IST,  Updated : Nov 21, 2016 11:03 pm IST

पुखरायां :झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर रेलवे ने पुखरायां और मासाला स्टेशनों के बीच करीब 500 मीटर लंबी क्षतिग्रस्त पटरी को बदल दिया है और ट्रेनों को फिलहाल नियंत्रित गति से चलाया जाएगा। पटरी की मरम्मत

Rail- India TV Hindi
Rail Image Source : PTI

पुखरायां :झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर रेलवे ने पुखरायां और मासाला स्टेशनों के बीच करीब 500 मीटर लंबी क्षतिग्रस्त पटरी को बदल दिया है और ट्रेनों को फिलहाल नियंत्रित गति से चलाया जाएगा। पटरी की मरम्मत से जुड़े रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यातायात कल सुबह नौ बजे से बहाल हो जाएगा। मौके से सभी क्षतिग्रस्त डिब्बे और खराब हुई पटरियां बदल दी गयी हैं।

​(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पटना-इंदौर एक्सप्रेस के कल पटरी से उतरने के बाद रेलवे ने 29 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की हैं और 11 सेवाएं भी रद्द कर दीं। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त पटरियों को हटाकर 500 मीटर की नयी पटरी लगा दी गयी है और अब यातायात बहाल किया जा सकता है। हालांकि ट्रेनों को फिलहाल यहां से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलने की अनुमति होगी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत