1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. घात लगा कर हमले में चार मणिपुरी पुलिस कर्मियों की मौत, 4 घायल

घात लगा कर हमले में चार मणिपुरी पुलिस कर्मियों की मौत, 4 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 15, 2016 11:23 am IST,  Updated : Dec 15, 2016 12:06 pm IST

इंफाल: मणिपुर में चंदेल जिले के दो अलग-अलग इलाकों में आज तड़के सड़क पर गश्त लगा रहे मणिपुर के पुलिस जवानों पर घात लगाकर किये गये आतंकी हमले में चार जवानों की मौत हो गयी

Manipur Ambush- India TV Hindi
Manipur Ambush

इंफाल: मणिपुर में चंदेल जिले के दो अलग-अलग इलाकों में आज तड़के सड़क पर गश्त लगा रहे मणिपुर के पुलिस जवानों पर घात लगाकर किये गये आतंकी हमले में चार जवानों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि पहली घटना सीमावर्ती शहर मोरेह से करीब 21 किलोमीटर दूर लोकचाओ में हुआ। मोरेह इंफाल-मोरेह मार्ग से लगा हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, बाद में घायल एक जवान की मौत हो गयी। यह हमला उस समय हुआ जब पुलिस टीम तेंगनोउपाल की ओर जा रही थी जहां मुख्यमंत्री ओ इबोबी नव-गठित जिले तेंगनोउपाल का उद्घाटन करने वाले थे। यह जिला चंदेल के नगा-बहुल्य जिले से अलग करके बनाया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया मणिपुर पुलिस के मारे गये दो जवानों की पहचान एम अयूब खान और एच नगरेई माररिंग के रूप में की गयी है।

इसी जिले के बोनगयांग इलाके में घात लगा कर हमला की दूसरी घटना हुयी। इस हमले में राज्य पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया। हमला रात में करीब साढ़े आठ बजे के करीब किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आठ घायलों में से गंभीर रूप से घायल तीन जवानों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए इंफाल ले जाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत