नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक जताया है। राजस्थान में जन्मे इरफान खान का मुंबई के एक अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया। वह 53 साल के थे और लंबे समय से एक दुर्लभ किस्म के कैंसर से जंग लड़ रहे थे।
Related Stories
अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘इरफान खान के असामयिक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। वह एक बहुमुखी अभिनेता थे, जिनकी कला ने वैश्विक ख्याति और पहचान अर्जित की थी। राष्ट्र ने एक असाधारण अभिनेता और एक दयालु आत्मा को खो दिया है। उनके परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदना।"
खान की 95 वर्षीय मां सईदा बेगम का चार दिन पहले ही जयपुर में इंतकाल हुआ था। अभिनेता कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाये थे।