1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हनुमान मंदिर में इजराइली कपल की शादी, किया कुछ ऐसा कि मच गया बवाल

हनुमान मंदिर में इजराइली कपल की शादी, किया कुछ ऐसा कि मच गया बवाल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 18, 2016 11:38 am IST,  Updated : Oct 18, 2016 11:38 am IST

राजस्थान के पुष्कर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक इजराइली कपल ने हनुमान मंदिर में विवाह करने का स्वांग करते हुए अश्लील हरकतें कर डाली और भारतीय विवाह पद्धति का जमकर मजाक उड़ाया।

Israeli Couple- India TV Hindi
Israeli Couple

नई दिल्ली: राजस्थान के पुष्कर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक इजराइली कपल ने हनुमान मंदिर में विवाह करने का स्वांग करते हुए अश्लील हरकतें कर डाली और भारतीय विवाह पद्धति का जमकर मजाक उड़ाया। दरअसल, इजरायल का ईडन व जुलिया नामक इस विदेशी युगल ने करीब तीन वर्ष पूर्व उनके धर्म के अनुसार विवाह कर लिया था। पुष्कर आने के बाद युगल ने रविवार को हिन्दू रीति रिवाज से विवाह करने का प्लान बनाया।

रविवार की शाम पुराने रंगनाथ मंदिर के पिछवाड़े में हनुमान मंदिर के पास हवन की व्यवस्था की गई तथा पंडित ने अग्रि प्रजवल्लित करके विदेशी युगल के हिन्दू रिती से विवाह कराने का सारा तामझाम जमा दिया गया। बकायदा सात फेरे दिलाए गए तथा हथलेवा की रस्म भी अदा की गई। विवाह होने के साथ ही विदेशी युगल की हिन्दू रितीनीति के प्रति जताई गई भावना काफूर हो गई।

देखते ही देखते हनुमान मंदिर के सामने विदेशी युगल ने एक दूसरे को बाहों में भर लिया तथा सरे आम एक दूसरे को चूमने लग गए तथा यह दृष्य कई बार दोहराया गया। मौके पर मौजूद पंडित व विवाह के साक्षी बने स्थानीय लोगों के सामने हिन्दू परम्परा का खुलकर मखौल उड़ाया गया।

इस शादी के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस शुरू हो गई है। हालांकि एक सवाल ये भी है कि बालब्रह्मचारी हनुमान मंदिर में शादी आयोजन होते ही नहीं ऐसे में पुष्कर में इस कपल को हनुमान मंदिर में शादी की परमीशन दी किसने?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत