1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुप्रीम कोर्ट से विजय माल्या को बड़ा झटका, कोर्ट की अवमानना का दोषी माना

सुप्रीम कोर्ट से विजय माल्या को बड़ा झटका, कोर्ट की अवमानना का दोषी माना

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 09, 2017 11:04 am IST,  Updated : May 09, 2017 11:04 am IST

बैंकों से लोन को लेकर डिफाल्टर हुए कारोबारी विजय माल्या को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने माल्या को कोर्ट की अवमानना का दोषी करार दिया है।

Vijay Mallya- India TV Hindi
Vijay Mallya

नई दिल्ली: बैंकों से लोन को लेकर डिफाल्टर हुए कारोबारी विजय माल्या को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने माल्या को कोर्ट की अवमानना का दोषी करार दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने 9000 करोड़ के कर्जदार विजय माल्या को कोर्ट की अवमानना का दोषी माना है। विजय माल्या को सुप्रीम कोर्ट ने 10 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है और कहा है कि माल्या का पक्ष सुनने के बाद सजा पर फैसला करेंगे। ('मेरे आंसुओं को कमज़ोरी ना समझना', MLA की फटकार के बाद लेडी IPS का जवाब)

9 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या के खिलाफ अदालत की अवमानना और डिएगो डील से माल्या को मिले 40 मिलियन यूएस डॉलर पर अपना आदेश सुरक्षित रखा था। बैंकों ने मांग की है कि 40 मिलियन यूएस डॉलर जो डिएगो डील से मिले थे उनको सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में जमा कराया जाए। सुप्रीम कोर्ट का आदेश सरकार के यूके से प्रत्यार्पण में भी मदद करेगा।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने माल्या से पूछा था कि आपने जो कोर्ट में अपनी सम्पतियों के बारे में जानकारी दी थी वो सही है या नहीं ? क्या आपने कर्नाटक हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन तो नहीं किया ? क्योंकि कर्नाटक हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि माल्या बिना कोर्ट के अनुमति कोई भी ट्रांजेक्शन नहीं कर सकते। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा था कि माल्या के खिलाफ कोर्ट के आदेश को कैसे लागू किया जा सकता है।

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि माल्या को वापस लाने की कोशिश की जा रही है। वहीं SBI ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि माल्या के ऊपर 9200 करोड़ रुपये का बकाया है। बैकों ने कहा- माल्या की याचिका पर सुनवाई नहीं होनी चाहिए, क्योंकि वह बार-बार कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं। विजय माल्या ने कोर्ट में कहा था कि उनके पास इतने पैसे नहीं है कि वे 9200 करोड़ रुपये बैंक के कर्ज़ को अदा कर पाएं, क्योंकि उनकी सभी सम्पतियों को पहले ही जब्त कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: यहां सभी भाई करते हैं एक ही लड़की से शादी, एक टोपी पर निर्भर करता है विवाहित जीवन

भारत का एक मात्र श्मशान जहां लाशों से भी वसूलते हैं पैसे......
ये इंटर पास शख्स है पेट्रोल पंप में चिप लगाकर तेल चोरी कराने वाला मास्टरमाइंड...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत