नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह मौसम गर्म रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "आसमान में आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी। शाम या रात होते-होते कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।"