1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर उत्तराखंड में सभी जिलाधिकारियों को ऐहतियात बरते

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर उत्तराखंड में सभी जिलाधिकारियों को ऐहतियात बरते

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2016 12:59 pm IST,  Updated : Jul 15, 2016 12:59 pm IST

मौसम विभाग द्वारा 16 एवं 17 जुलाई को उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताए जाने के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को जरूरी एहतियात बरतने को कहा गया है ।

uttarakhand on warning- India TV Hindi
uttarakhand on warning

देहरादून: मौसम विभाग द्वारा 16 एवं 17 जुलाई को उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताए जाने के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को जरूरी एहतियात बरतने को कहा गया है । 

यहां जारी एक सरकारी विग्यप्ति के अनुसार, मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में परामर्श जारी करते हुए उन्हें जरूरी ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। 

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए एक-दो स्थानों खासतौर से उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ, बागेश्वर, अल्मोडा, नैनीताल और चंपावत में अगले 72 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत