1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ममता के बंगाल में बच्चे ने क्लास में बोला जय श्रीराम, टीचर ने की बेरहमी से पिटाई

ममता के बंगाल में बच्चे ने क्लास में बोला जय श्रीराम, टीचर ने की बेरहमी से पिटाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 12, 2019 07:00 am IST,  Updated : Jul 12, 2019 07:00 am IST

बच्चे को पढ़ाना है इसलिए पिता ने किसी से कोई शिकायत नहीं की। ना पुलिस के पास गए और ना हीं प्रिंसिपल के पास। जिस राज्य की सीएम जय श्रीराम सुनकर भड़क जाती हैं, सरेआम जेल भेजने की धमकी देती हैं वहां एक लाचार पिता किससे शिकायत करेगा।

ममता के बंगाल में बच्चे ने क्लास में बोला जय श्रीराम, टीचर ने की बेरहमी से पिटाई- India TV Hindi
ममता के बंगाल में बच्चे ने क्लास में बोला जय श्रीराम, टीचर ने की बेरहमी से पिटाई

नई दिल्ली: ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल में पहले जहां जय श्रीराम कहने पर लोगों को मारा-पीटा जा रहा था वहीं अब छोटे-छोटे मासूम बच्चों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। एक टीचर ने क्लास वन में पढ़ने वाले बच्चे की सिर्फ इसलिए बेरहमी से पिटाई कर दी क्योंकि उसने क्लास में जय श्रीराम बोल दिया था। अब यह बच्चा स्कूल जाने के नाम से ही खौफ में आ जाता है। मामला मध्य हावड़ा स्थित श्रीरामकृष्ण शिक्षालय नामक स्कूल का है।

Related Stories

ये स्कूल और वहां के टीचर की सख्ती नहीं है। धर्म के नाम पर क्रूरता है क्योंकि जय श्रीराम के नाम पर किसी बच्चे को पीट देना ये किसी भी मायने में जायज नहीं है और इसे जायज कहने वाले भी आपको विरले ही मिलेंगे। बच्चा ने बताया कि गुरुवार को क्लास में पढ़ाई खत्म हो गई थी और क्लास में दोस्त उससे जय श्रीराम का नारा लगाने को कह रहे थे। 

अब बच्चे को क्या पता जय श्रीराम पर चल रही सियासत का ककहरा और उसने नारा लगा दिया लेकिन उसे ये भी पता नहीं था कि पीछे से गुजर रहे टीचर ममता की सियासत को स्कूल में भी लागू कर देंगे। टीचर ने पहले बच्चे का बाल पकड़ा और उसके बाद मारते चले गए। सोचिए, कैसे शिक्षकों के सांचे में गढ़े जा रहे हैं ममता राज के बच्चे।

बच्चे को पढ़ाना है इसलिए पिता ने किसी से कोई शिकायत नहीं की। ना पुलिस के पास गए और ना हीं प्रिंसिपल के पास। जिस राज्य की सीएम जय श्रीराम सुनकर भड़क जाती हैं, सरेआम जेल भेजने की धमकी देती हैं वहां एक लाचार पिता किससे शिकायत करेगा।

अजीब खौफ है बंगाल में ममता का। जय श्रीराम कहने पर एक टीचर बच्चे को पीट रहा है और पिता की हिम्मत नहीं कि वो इसकी शिकायत भी करवा सके, पुलिस में रिपोर्ट लिखवा सके। जय श्रीराम का नारा लगाना बच्चे के लिए अपराध हो गया, गुनाह हो गया। यानी बंगाल में बच्चे अब भगवान का नाम नहीं ले सकते, याद नहीं कर सकते और करेंगे तो स्कूल के टीचर उन्हें पढ़ाई करने लायक नहीं छोड़ेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत