1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अवसाद में आकर विधवा ने की खुदखुशी

अवसाद में आकर विधवा ने की खुदखुशी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 12, 2016 08:00 pm IST,  Updated : May 12, 2016 08:01 pm IST

झूठी शान के लिए हत्या के एक मामले में इस साल मार्च में पीट-पीटकर मारे गए एक दलित युवक की विधवा पत्नी ने आज खुदकुशी की कोशिश की।

suicide- India TV Hindi
suicide

कोयंबटूर: झूठी शान के लिए हत्या के एक मामले में इस साल मार्च में पीट-पीटकर मारे गए एक दलित युवक की विधवा पत्नी ने आज खुदकुशी की कोशिश की जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहरीले गोबर का चूरा खाकर जान देने की कोशिश की

पुलिस ने कहा कि 19 वर्षीय कौशल्या तिरपुर जिले के उडुमलपेट के निकट अपने ससुराल में जहरीले गोबर का चूरा खाने के बाद बेहोश हो गई और उसे कस्बे के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।

पति की मौत से अवसाद में बताई जा रही है
पुलिस ने उसके रिश्तेदारों के हवाले से कहा कि वह अपने पति की मृत्यु के बाद से अवसाद में है। कौशल्या का इलाज कर रहे डाक्टरों ने कहा कि उसकी हालत स्थिर है।

लड़की के पिता के कहने पर हुआ था उसके पति का मर्डर
उल्लेखनीय है कि 13 मार्च को तीन लोगों ने उडुमलपेट में एक बस स्टैंड के पास खुलेआम कौशल्या और उसके 22 वर्षीय पति शंकर पर हंसिया से हमला किया। अस्पताल ले जाते समय शंकर ने दम तोड़ दिया था।

कोशल्‍या ने पति की हत्‍या के लिए पिता को जिम्‍मेदार माना था
इन हमलावरों ने कथित तौर पर लड़की के पिता के कहने पर हमला किया था क्योंकि उसके पिता इस अंतरजातीय विवाह के खिलाफ थे। कौशल्या ने इस घटना के लिए अपने पिता को जिम्मेदार ठहराया था जिन्होंने डिंडीगुल जिले में नीलकोट्टई में एक स्थानीय अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत