नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आपको हंसी तो आएगी ही साथ में हैरानी भी होगी। यहां पर एक पत्नी ने अपने पति को सबक सिखाने के लिए उसकी आंखों में फेविक्विक डाल दिया। दरअसल महिला ने पति से झगड़े के बाद यह किया। महिला ने अपने पति को सोता हुआ देख उसकी आंखों में फेविक्विक डाल दी जिससे उसकी दोनों आंखे चिपक गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
यह घटना रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के करहिया की है। थाने के प्रभारी ने बताया कि संतोष विश्वकर्मा पेशे से मोटर पंप मैकेनिक है। उसका अपनी पत्नी के साथ रोजाना झगड़ा होता है। बुधवार की रात जब संतोष सो रहा था तभी उसकी पत्नी ने उसकी आंखों में फेविक्विक डाल दिया। अगले दिन संतोष की आंखे नहीं खुली और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
यह भी पढ़ें: गर्मी में ऊंट ने खोया आपा फोड़ दिया मालिक का सिर
पुलिस ने बताया कि आंखे ना खुलने पर संतोष शोर मचाने लगा। जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया। जैसे ही संतोश की पत्नी को पुलिस के आने की खबर पता चली तो वह घर के पिछले दरवाजे से भाग गई। उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी पलकों को खोलने का प्रयास किया गया। पीड़ित का अभी ऑपरेशन नहीं किया गया है। अभी संतोष की पलकों की सिकाई करके उन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है।