1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में चेन स्नेचिंग कैमरे में कैद, लोगों ने बदमाशों की पिटाई

दिल्ली में चेन स्नेचिंग कैमरे में कैद, लोगों ने बदमाशों की पिटाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 04, 2016 04:43 pm IST,  Updated : Aug 04, 2016 04:44 pm IST

दिल्ली से चेन स्नेचिंग का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। ये वारदात पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके की है। मंगलवार की रात ऑफिस से घर लौट रही एक महिला पर तीन चेन स्नेचर्स ने हमला कर दिया और उसका गला दबाकर चेन छीनकर फरार हो गए। जानिए आगे क्या.

chain - India TV Hindi
chain

नई दिल्ली: दिल्ली से चेन स्नेचिंग का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। ये वारदात पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके की है। मंगलवार की रात ऑफिस से घर लौट रही एक महिला पर तीन चेन स्नेचर्स ने हमला कर दिया और उसका गला दबाकर चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की और पुलिस ने जब पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला।  तो आरोपियों तक पहुंचने में उसे देर नहीं लगी।

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके मैं 30 साल की महिला के साथ ऑफिस से आते समय तीन स्नेचर ने किया चैन स्नेचिंग। सारा मामला पास लगे सीसीटीवी केमेरा मैं क़ैद। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। राजधानी दिल्ली में बदमाश कितने बेख़ौफ़ और महिला कितनी असुरक्षित इसकी तस्वीर पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में सामने आयी है।  

ऐसे किया चेन स्नेचिंग

पांडव नगर इलाके के समसपुर जागीर गांव में मंगलवार रात ऑफिस से लौट रही महिला को घर से महज़ कुछ कदमो की दूरी पर तीन बदमाशो ने घेर लिया, एक बदमाश ने महिला का पीछे से गला दबा दिया जबकि बाकि दो बदमाश उसके गले से चेन छीनने लगे।
इस दौरान महिला ने बचाव में पैर भी चलाया लेकिन बदमाशो ने महिला को ज़मीन पर पटक दिया और चेन लूट कर भाग गए। मगर बदमाशों की शायद किस्मत अच्छी नही थी। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने भाग रहे तीनो बदमाशों को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पीडिता ने वयां किया अपना दर्द
30 साल की रीता (बदला हुआ नाम) आगरा से एमबीए कर रही है और नोएडा की एक कंपनी के काम करती है। बबिता के मुताबिक "रात में मैं जब अपने दफ्तर से वापस लौटी और अपने घर के लगभग सामने पहुचीं तभी पीछे से पहले एक लड़के मेरा गला दबाने की कोशिश की।

जब मैं छटपटाई तो पीछे से 2 और लड़कों ने आकर मुझे दबोच लिया। इससे पहले मैं संभल पाती तीनों लड़कों ने मुझे नीचे पटक दिया। मेरा गला इतनी जोर से गया की मुझे लगा की मैं अब नहीं बचूंगी। उसके बाद पड़ोसियों ने मेरी मदद की।

मुझे इस वारदात ने अंदर से झकझोर दिया है कल से न तो मैं कहना खा पा रहीं हूं और ना ही ठीक से पानी पी पा रहीं हूँ "मूलरूप से झारखण्ड की रहने वाली बबिता दिल्ली में अपनी दोस्त के साथ रहती है। उसका कहना है की उसने सुना था की दिल्ली महिलाओं के लिए असुरक्षित है अब समझ भी लियावहीँ सरेआम गुंडागर्दी और लूट करने के बाद तीनों बदमाश अनलकी रहे। आगे रास्ता बंद होने की वजह से बदमाश भाग नहीं पाए और लोगों ने 3 आरोपियों को वहीँ पकड़ लिया।

ऐसे पकड़े गए बदमाश
पडोसी मुकेश चौहान के मुताबिक मैं अपनी बाइक से आ रहा था अचानक मैंने पकड़ो पकड़ो की आवाज़ सुनी मैं बाइक छोड़कर तेज भागा और 3 बदमाशों को पकड़ लिया लोगों ने बदमाशों को तो पकड़कर एक कमरे में बंद कर लिया लेकिन जब पुलिस को फ़ोन किया तो वो 1 घंटे बाद पहुची। यहाँ रहने वाले धर्मेंद्र चौहान के मुताबिक 1 घंटे बाद पुलिस बदमाशों को अपने साथ ले गयी।

देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत