1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PF निकासी के नए नियम में बदलाव के खिलाफ बेंगलुरु में बवाल, वाहनों में लगाई आग

PF निकासी के नए नियम में बदलाव के खिलाफ बेंगलुरु में बवाल, वाहनों में लगाई आग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 19, 2016 03:50 pm IST,  Updated : Apr 19, 2016 03:51 pm IST

बेंगलुरु: केंद्र सरकार के पीएफ निकासी के नए नियमों के खिलाफ बेंगलुरू में आज जमकर हंगामा हुआ। कपड़ा फैक्ट्रियों के कर्मचारियों ने आज बैंगलोर में बड़ी आगजनी की। कई कारों को आग के हवाले कर

banglore- India TV Hindi
banglore

बेंगलुरु: केंद्र सरकार के पीएफ निकासी के नए नियमों के खिलाफ बेंगलुरू में आज जमकर हंगामा हुआ। कपड़ा फैक्ट्रियों के कर्मचारियों ने आज बैंगलोर में बड़ी आगजनी की। कई कारों को आग के हवाले कर दिया और पूरे सड़क पर जैसे कोहराम मचा है। हजारों प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जमकर तोड़फोड़ की है। आज भी ये प्रदर्शन इस कदर हिंसक हुआ कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आज फिर लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों की पुलिसकर्मियों से भी तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए।

बता दें कि केंद्र सरकार के पीएफ निकासी के नए नियमों के फैसले से नाराज हजारों कर्मचारी कल से सड़कों पर हैं। कल भी करीब बीस हजार प्रदर्शनकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के साथ झड़प भी हो गई थी।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पीएफ निकासी के नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के अनुसार 30 अप्रैल के बाद कर्मचारी अपने पीएफ अकाउंट से सिर्फ अपना योगदान ही निकाल सकेंगे। पीएफ का पूरा पैसा निकलाने के लिए उसे 58 साल की उम्र का इंतजार करना होगा। सरकार की 2 फरवरी को जारी अधिसूचना के अनुसार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की भविष्य निधि निकासी में बदलाव किया गया है और ये नए प्रावधान 1 मई से लागू हो जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत