1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CM योगी आदित्यनाथ ने चक्रवात प्रभावित राज्यों के लिए 5 करोड़ रुपये का योगदान किया

CM योगी आदित्यनाथ ने चक्रवात प्रभावित राज्यों के लिए 5 करोड़ रुपये का योगदान किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 05, 2017 04:56 pm IST,  Updated : Dec 05, 2017 04:56 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के दौरान यह पहल की...

yogi adityanath- India TV Hindi
yogi adityanath

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लक्षद्वीप एवं अन्य राज्यों में चक्रवात से प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष में पांच करोड़ रुपये का योगदान किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के दौरान यह पहल की।

योगी ने प्रधानमंत्री को लक्षद्वीप एवं अन्‍य राज्‍यों में चक्रवात से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमडीआरएफ) से पांच करोड़ रुपये का चेक प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) के लिए सौंपा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत