1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा: जाली नोट जमा कर रहा था युवक, पुलिस ने अरेस्ट किया

ओडिशा: जाली नोट जमा कर रहा था युवक, पुलिस ने अरेस्ट किया

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 11, 2016 07:49 pm IST,  Updated : Nov 11, 2016 07:49 pm IST

ओडि़शा में भुवनेश्वर के समीप खुर्दा में ग्राहकों की भीड़ के बीच जाली नोट जमा करने की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा। ये सभी लोग पुराने बड़े नोटों का चलन बंद होने के बाद उन्हें बदलवाने पहुंचे थे।

Representational Image | PTI File Photo- India TV Hindi
Representational Image | PTI File Photo

भुवनेश्वर: ओडि़शा में भुवनेश्वर के समीप खुर्दा में ग्राहकों की भीड़ के बीच जाली नोट जमा करने की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा। ये सभी लोग पुराने बड़े नोटों का चलन बंद होने के बाद उन्हें बदलवाने पहुंचे थे।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यहां से करीब 25 किलोमीटर दूर खुर्दा में केंद्रपाड़ा जिले के सुमित कुमार टुडू 2.5 लाख रुपये जमा कराने की कोशिश कर रहा था। खुर्दा एसबीआई के प्रभारी देब प्रसाद कन्हार ने कहा, ‘हमें बंडल में 47000 रुपये मूल्य के जाली नोट मिले।’ उन्होंने बताया कि बैंक अधिकारियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि टुडु 1000-1000 रुपये के 42 नोट और 500-500 रुपये मूल्य के 10 नोट जमा करा रहा था।

टुडु ने खुद को एक बैंक अधिकारी का बेटा बताया और कहा कि यह पैसा उसके पिता है जिन्होंने उनके खाते में उसे पैसा जमा करने को कहा था। पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। युवक से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत