1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक: एंबुलेंस से ले जा रहे थे शव, सड़क किनारे खड़े ट्रक में मार दी टक्कर, हादसे में 3 लोगों की भी गई जान

कर्नाटक: एंबुलेंस से ले जा रहे थे शव, सड़क किनारे खड़े ट्रक में मार दी टक्कर, हादसे में 3 लोगों की भी गई जान

 Published : Jun 08, 2023 01:27 pm IST,  Updated : Jun 08, 2023 01:27 pm IST

बीकानेर के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एंबुलेंस एक शव को अहमदाबाद से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली ले जा रही थी। बताया जा रहा है कि ये हादसा तेज रफ्तार और एम्बुलेंस ड्राइवर की लापरवाही से हुआ है।

ambulance accident- India TV Hindi
शव ले जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई Image Source : SOCIAL MEDIA

चित्रदुर्ग: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां के चित्रदुर्ग ग्रामीण थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक शव को तमिलनाडु ले जा रही एक एंबुलेंस के ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 72 वर्षीय कनकमणि और 17 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है। ड्राइवर ने भी दम तोड़ दिया, लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में घायल ज्ञानशेखर और मौली राजन को चित्रदुर्ग जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर मल्लापुरा गांव के पास हुई। बीकानेर के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एंबुलेंस एक शव को अहमदाबाद से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली ले जा रही थी। बताया जा रहा है कि ये हादसा तेज रफ्तार और एम्बुलेंस ड्राइवर की लापरवाही से हुआ है। चित्रदुर्ग ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हादसे में एंबुलेंस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। (इनपुट- IANS)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत