1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा किया जारी, SBI ने EC में कराया था जमा

चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा किया जारी, SBI ने EC में कराया था जमा

 Published : Mar 21, 2024 06:52 pm IST,  Updated : Mar 21, 2024 07:10 pm IST

इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने चुनाव आयोग को बॉन्ड से जुड़ी सभी जानकारियां दे दी थीं। इसको लेकर बैंक ने कोर्ट में शपथ पत्र भी दाखिल किया था। वहीं अब आयोग ने इसका डाटा अपनी वेबसाइट पर भी साझा कर दिया है।

Election Commission, electoral bonds- India TV Hindi
चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा किया जारी Image Source : FILE

भारतीय चुनाव आयोग ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा दिया गया पूरा डाटा अपनी वेबसाइट पर साझा कर दिया है। वहीं इससे पहले गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा (एफिडेविट) दाखिल कर यह बताया कि इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़े सभी डिटेल्स उसने चुनाव आयोग को सौंप दिए हैं। एसबीआई के हलफनामे में यह कहा गया है कि उसने 21 मार्च 2024 को अपने पास मौजूद इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़े सभी दस्तावेज चुनाव आयोग को उपलब्ध करा दिया है।

यहां देखें 

एसबीआई ने सभी दस्तावेज चुनाव आयोग को सौंपा

एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बैंक ने चुनाव आयोग को इलेक्टोरल बॉन्ड खऱीदने वाले का नाम, मूल्यवर्ग इलेक्टोरल बॉन्ड की विशिष्ट संख्या, इलेक्टोरल बॉन्ड को भुनाने वाली पार्टी का नाम और पार्टी के बैंक खाते के अंतिम चार अंक दिए हैं। इस हलफनामे में कहा गया है कि इलेक्टोरल बॉन्ड का कोई अन्य विवरण अब बैंक के पास नहीं है। 

कोर्ट ने कहा था-बॉन्ड से जुड़ी हर जानकारी देनी होगी

इससे पहले 18 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई से कहा था कि हम जो जानकारी आपसे चाहते हैं उसे आप अभी तक नहीं दे पाए हैं। आप हर जानकारी देने के लिए बाध्य हैं। आपको विस्तार से हर जानकारी देनी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि एसबीआई को बॉन्ड नंबर के साथ ही उससे जुड़ी हर जानकारी देनी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत