1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल में सुक्खू कैबिनेट का विस्तार, इन 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में सुक्खू कैबिनेट का विस्तार, इन 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jan 08, 2023 11:22 am IST,  Updated : Jan 08, 2023 11:55 am IST

सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाले हिमाचल प्रदेश कैबिनेट का विस्तार रविवार हो गया है। सुक्खू कैबिनेट में सात और मंत्रियों को शामिल किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट का विस्तार- India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट का विस्तार Image Source : ANI

शिमला: सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाले हिमाचल प्रदेश कैबिनेट का विस्तार रविवार हो गया है। सुक्खू कैबिनेट में सात और मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसके बाद हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में मंत्रियों की कुल संख्या 9 हो गई है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राजभवन में एक समारोह में नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई। बता दें कि हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के विस्तार बाद अभी भी विधानसभा उपाध्यक्ष के पद के अलावा, तीन और पद खाली हैं। राज्य मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की अधिकतम संख्या 12 से अधिक नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 11 दिसंबर को शपथ ली थी।

नए मंत्री कहां से हैं विधायक 

सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली हिमाचल प्रदेश मंत्रिपरिषद का रविवार को विस्तार किया गया और सात मंत्रियों को इसमें शामिल किया गया जिससे मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल संख्या अब नौ हो गई है। नए शामिल मंत्रियों में धनीराम शांडिल सोलन से विधायक हैं। चंदर कुमार कांगड़ा जिले के जावली से विधायक हैं। हर्षवर्धन चौहान सिरमौर जिले के शिल्लाई से एमएलए हैं। जगत सिंह नेगी जनजातीय किन्नौर जिले से विधायक हैं जो मंत्री बने हैं। इनके अलावा रोहित ठाकुर, जुब्बल-कोटखाई से विधायक हैं। अनिरुद्ध सिंह कसुम्पटी से विधायकी जीत कर आए हैं। अनिरुद्ध कसुम्पटी में तीसरी बार विधायक बने हैं। विक्रमादित्य सिंह शिमला (ग्रामीण) से विधायक हैं, जिन्हें मंत्रिपरिषद में जगह मिली है। विक्रमादित्य सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र हैं।

सुक्खू मंत्रिंडल में जिन 7 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है, उनके नाम इस प्रकार हैं-

  1. चंद्र कुमार
  2. कर्नल धनीराम शांडिल्य 
  3. जगत सिंह नेगी
  4. विक्रमादित्य
  5. रोहित ठाकुर
  6. अनिरुद्ध सिंह
  7. हर्षवर्धन चौहान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत