1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Forecast Today: दिल्ली के तापमान में लगातार हो रही गिरावट, जानें यूपी और बिहार का मौसम

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली के तापमान में लगातार हो रही गिरावट, जानें यूपी और बिहार का मौसम

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Mar 07, 2024 07:34 am IST,  Updated : Mar 07, 2024 07:46 am IST

दिल्ली-एनसीआर के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। रात और सुबह के वक्त जहां ठंड दर्ज की जा रही है। वहीं दिन के वक्त तेज धूप लोगों के परेशान करने लगी है। हालांकि इस दौरान भी ठंडी हवाएं चल रही हैं।

IMD Weather Forecast Today delhi weather forecast up weather news bihar ka mausam- India TV Hindi
दिल्ली-एनसीआर को ठंड ने फिर जकड़ा Image Source : PTI

दिल्ली-एनसीआर में कभी धूप तो कभी ठंड दोनों ने ही लोगों को परेशान कर रखा है। समझ में नहीं आ रहा है कि ठंड का मौसम है या गर्मी का। दरअसल बुधवार को दूसरे दिन यहां की सुबह 13 सालों में सबसे ठंडी दर्ज की गई। बुधवार कों न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई, जो कि सामान्यसे 4 डिग्री कम है। बता दें कि साल 2012 से लेकर अबतक 13 वर्षों में 6 मार्च को इतना कम न्यूनतम तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आगामी 3-4 दिनों तक दिल्ली का तापमान 25-27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी, इस कारण ठंड देखने को मिलेगी। वहीं सोमवार के बाद से अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। बता दें कि गुरुवार के भी सुबह और रात के वक्त ठंड रहने की संभावना है और दिन के वक्त कड़क धूप निकलेगी।

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। राज्य में बारिश का पैटर्न भी बदला हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी आगामी कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना नहीं है। वहीं 7 और 8 मार्च को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 10 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है। बता दें कि पूर्वी यूपी के मौसम में लगातार तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार और रविवार को बीते दिनों बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं अगले दिन हुई ओलावृष्टि के बाद तापमान में अगले दिन 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। बता दें कि दिन और रात के तापमान में 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच का अंतर देखने को मिल रहा है।

बिहार का मौसम

अगर बिहार के मौसम की बात करें तो यहां मौसम और आसमान दोनों ही साफ रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। बता दें कि इस दौरान हवाओं की रफ्तार 15-30 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। साथ ही राज्य में इस दौरान पछुआ पवन चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में कुछ खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि कुछ जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बता दें कि 7 मार्च को अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत