1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. I.N.D.I.A ने चंद्रयान 3 की सफलता पर ISRO को दी बधाई, कहा- Aditya L1 पर है दुनिया की नजर

I.N.D.I.A ने चंद्रयान 3 की सफलता पर ISRO को दी बधाई, कहा- Aditya L1 पर है दुनिया की नजर

 Reported By: Dinesh Mourya,  Namrata Dubey Edited By: Avinash Rai
 Published : Sep 01, 2023 12:35 pm IST,  Updated : Sep 01, 2023 12:51 pm IST

चंद्रयान 3 की सफलता पर विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A ने इसरो को बधाई दी है। इसरो को बधाई देते हुए विपक्षी गठबंधन ने कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता के बाद दुनिया की निगाहें अब आदित्य एल 1 के लॉन्च पर टिकी हैं।

INDIA congratulated ISRO on the success of Chandrayaan 3 said world is Looking to Aditya L1 launch- India TV Hindi
विपक्षी गठबंधन की तस्वीर Image Source : PTI

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की मुंबई में मीटिंग का आज दूसरा दिन है। इस बीच विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लुसिव अलायंस ने चंद्रयान 3 की सफलता के मद्देनजर इसरो को बधाई दी है। विपक्षी गठबंधन ने 1 सितंबर को जारी रेजोल्यूशन में लिखा इसरो की सफल चंद्रयान 3 मिशन। आगे लिखा हम I.N.D.I.A पार्टी इसरो परिवार को बधाई देते हैं उनके वर्तमान और अतीत में किए गए कामों के लिए। इस कमाल की सफलता पर देश को गर्व है। इसरो की क्षमता को मजबूत, गहरा और बड़ा करने में 6 दशक लग गए। चंद्रयान 3 ने दुनिया को चौंका दिया है। अब दुनिया आदित्य एल 1 मिशन के कल लॉन्च होने का इंतजार कर रही है। इसरो की यह सफलता समाज हमारे युवाओं को प्रेरित करने का काम करेगी ताकि वे भी विज्ञानकी दुनिया में कदम बढ़ा सकें।

विपक्षी गठबंधन का लोगो आज नहीं होगा जारी

मुंबई में आज विपक्षी दलों की बैठक का दूसरा दिन है। सूत्रों की मानें तो इस गठबंधन का लोगो आज लॉन्च नहीं होगा। कोऑर्डिनेश कमेटी और सब कमेटी की रूप रेखा तैयार करने पर आज चर्चा होगी। साथ ही सीट शेयरिंग का फॉर्मूला क्या होगा इस बाबत चर्चा की जाएगी। ज्वाइंट रैली की रूपरेखा आज तय की जाएगी. साथ ही कन्वेनर और चेयरपर्सन कौन होगा आज इस बाबत भी चर्चा की जाएगी। इस बाबत शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने बयान देते हुए कहा कि लोगो कैंसल नहीं हुआ है। हमारे पास बहुत एजेंडा हैं जिनपर चर्चा अहम है। लोगो कैंसल हो गया है यह शब्द सही नहीं है। लोगों पर अगले दो-तीन दिन में चर्चा हो सती है। 

क्या है विपक्ष की योजना

बता दें कि दोपहर 2 बजे इस बैठक में मेहमानों के लिए स्नेह भोजन का आयोजन किया गया है। इसके बाद 3.30 बजे गठबंधन के नेता संयुक्त पत्रकार परिषद को संबोधित करने वाले हैं। इसके बाद दलों के बीच समन्वय के लिए 11 सदस्यों की एक समन्वय समिति नियुक्त की जाएगी। वहीं गठबंधन के न्यूनतम साझा कार्यक्रम और उसके स्वरूप पर बैठक में चर्चा की जाएगी। बता दे कि सींट आवंटन को लेकर एक फॉर्मूला तय करने पर भी प्रारंभिक चर्चा की जाएगी। साल 2019 लोकसभा चुनाव में जीती गई सीटें उन्हीं पार्टियों के पास रहेंगी। बता दें कि प्रधानमंत्री पद का गठबंधन में चेहरा कौन होगा, इस सवाल पर सभी नेता अभी स्पष्ट जवाब देने से बच रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत