1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, दिल्ली-पटना के लिए चलेगी स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस, यहां है टाइम टेबल

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, दिल्ली-पटना के लिए चलेगी स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस, यहां है टाइम टेबल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 31, 2023 09:20 am IST,  Updated : Oct 31, 2023 09:20 am IST

दिवाली और छठ पूजा के समय यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने पहली बार स्पेशल ट्रेन के रूप में वंदेभारत एक्सप्रेस को भी चलाने का फैसला लिया है। नई दिल्ली-पटना और पटना-नई दिल्ली के लिए वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

दिल्ली-पटना के लिए स्पेशल वंदे भारत - India TV Hindi
दिल्ली-पटना के लिए स्पेशल वंदे भारत Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

त्योहारों के समय में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। खास बात यह है कि दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए पहली बार स्पेशल ट्रेन के रूप में वंदेभारत एक्सप्रेस को शामिल किया गया है। नई दिल्ली-पटना के लिए वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 16 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस करीब साढ़े 11 घंटे में नई दिल्ली से पटना का सफर तय करेगी।

52 स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी

रेलवे के मु्ताबिक, दिवाली और छठ पर्व मनाने के लिए दिल्ली से लाखों यात्री अगले महीने बिहार, झारखंड और उत्त प्रदेश अपने घर जाएंगे। हर साल रेलवे उनके लिए पूजा स्पेशल रेलगाड़ियां चलाता है। इस साल भी अभी तक 52 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी दी जा चुकी है। यह ट्रेनें दोनों दिशाओं से कुल 522 फेरे लगाएंगी। इनके जरिए लगभग 10 लाख लोगों के लिए सीट की व्यवस्था की जा चुकी है। इसके साथ ही कुछ अन्य ट्रेनों का परिचालन करने को लेकर भी तैयारी चल रही है। सूत्रों की मानें तो इस साल उत्तर रेलवे यात्रियों के लिए लगभग 18 लाख सीट उपल्बध कराने का प्रयास कर रहा है।

नोएडा में कुत्ते को लेकर फिर विवाद, लिफ्ट में रिटायर्ड IAS ने महिला को जड़े थप्पड़- VIDEO

वंदेभारत ट्रेन कब-कब चलेगी?

वंदेभारत एक्सप्रेस 11, 14 और 16 नवंबर को नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 7:25 बजे चलकर शाम 7 बजे पटना पहुंचेगी। 994 किलोमीटर लंबा यह सफर वंदेभारत करीब 11 घंटे 35 मिनट में पूरा करने की संभावना है। वापसी में 12, 15 और 17 नवंबर को पटना से सुबह 7:30 बजे चलेगी और शाम 7 बजे नई दिल्ली पहुंचने की संभावना है। इस दौरान वंदेभारत एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन पर 5 मिनट और अन्य स्टेशनों पर केवल 2 मिनट रुकेगी। वंदेभारत एक्सप्रेस रास्ते में कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। नई दिल्ली से पटना के बीच यह गाड़ी नवंबर में कुल छह बार फेरे लगाएगी।

फ्लैट देखने गई महिला से गैंगरेप, प्रॉपर्टी डीलर ने पानी में मिलाकर पिलाई नशीली चीज, फिर बनाया हवस का शिकार

शराब घोटाले में अब केजरीवाल पर शिकंजा! सौरभ भारद्वाज बोले- केंद्र का एक मात्र उद्देश्य AAP को खत्म करना है

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत