1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कृषि विभाग का अधिकारी निकला धनकुबेर, घर से बेहिसाब सोने के आभूषण और नकदी मिली, छापेमारी में खुली पोल

कृषि विभाग का अधिकारी निकला धनकुबेर, घर से बेहिसाब सोने के आभूषण और नकदी मिली, छापेमारी में खुली पोल

 Reported By: T Raghavan Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 23, 2025 02:45 pm IST,  Updated : Jul 23, 2025 03:01 pm IST

कृषि विभाग के एक अधिकारी के पास से बेहिसाब नकदी और आभूषण मिलने से हड़कंप मच गया है। लोगों का सवाल है कि एक कृषि अधिकारी कैसे इतनी अकूत संपदा कमा सकता है?

Karnataka- India TV Hindi
अधिकारी के पास से बेहिसाब नकदी और आभूषण मिले Image Source : REPORTER INPUT

बेंगलुरु: कर्नाटक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 8 सरकारी कर्मचारियों पर कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा है। बेंगलुरु के अलावा मैसुरु, कलबुर्गी, कोप्पल और मडिकेरी में कार्यवाही चल रही है। इस दौरान कृषि विभाग के एक अधिकारी के पास से बेहिसाब सोने के आभूषण और नकदी पाई गई है।

क्या है पूरा मामला?

कृषि विभाग में असिटेंट डायरेक्टर के पद पर काम करने वाले एक अधिकारी के घर से बेहिसाब सोने के आभूषण और नकदी पाई गई है। अभी ये नहीं पता लगा कि इस संपत्ति का बाजार मूल्य क्या है लेकिन जो तस्वीर सामने आई है, उसे देखकर लगता है कि इस ज्वैलरी की कीमत काफी अधिक है।

ओडिशा में इसी महीने की शुरुआत में मिला था एक और धनकुबेर

जुलाई महीने की शुरुआत में ही ओडिशा में एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा था, जिसमें बेहिसाब पैसा और संपत्ति मिली थी। हाल ये था कि बेड के नीचे लॉकर में भी कैश रखा हुआ था, जबकि कई जगहों पर जमीन और मकान का पता चला था।

छापे के दौरान इस अधिकारी के पास से संबलपुर वाले मकान में बेड के नीचे एक लॉकर में छुपाकर रखे गए6,57,500 रुपए कैश मिले थे। 4500 स्क्वेयर फीट का दो मंजिला मकान जिसमें नीचे की मंजिल पर अधिकारी की पत्नी द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर मिला था। ब्रजराजनगर यूनिट-2 में 6300 स्क्वेयर फीट का एक और दो मंजिला मकान मिला था। लाहांदाबुड़ (झारसुगुड़ा) में दो मकान मिले थे। 900 स्क्वेयर फीट का मार्केट कॉम्प्लेक्स जिसमें 4 दुकानें थीं। 9 हाई वैल्यू प्लॉट - जिनमें 1 संबलपुर में , 1 ब्रजराजनगर में, 6 संबलपुर के बाहरी इलाके में और 1 बड़माल(झारसुगुड़ा) में थे। करीब 300 ग्राम सोना मिला था और बैंक में ₹20 लाख से अधिक की जमा राशि मिली थी। इसके अलावा अधिकारी के पास 1 कार (स्विफ्ट डिजायर) और 2 दोपहिया वाहन मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत