1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोझिकोड में बवाल, स्कूल में चल रहे गणपति हवन को CPM समर्थकों ने रुकवाया- VIDEO

कोझिकोड में बवाल, स्कूल में चल रहे गणपति हवन को CPM समर्थकों ने रुकवाया- VIDEO

 Reported By: T Raghavan Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 15, 2024 12:46 pm IST,  Updated : Feb 15, 2024 12:46 pm IST

केरल के कोझिकोड जिले के एक स्कूल में चल रहे गणपति हवन को लेकर बवाल हो गया। सीपीएम समर्थकों ने गणपति हवन को बीच में ही रुकवा दिया।

स्कूल में चल रहे गणपति हवन को लेकर बवाल- India TV Hindi
स्कूल में चल रहे गणपति हवन को लेकर बवाल

केरल के कोझिकोड जिले के एक स्कूल में चल रहे गणपति हवन को सीपीएम (CPM) समर्थकों ने बीच में ही रोक दिया। दरअसल, एक निजी स्कूल की बिल्डिंग की मरम्मत की गई थी और स्कूल प्रबंधन की ओर से बुधवार शाम को गणपति हवन का आयोजन किया जा रहा था। उसी वक्त सीपीएम के स्टूडेंट विंग एसएफआई (SFI) के सदस्य वहां पर पहुंच गए और इस कार्यक्रम का विरोध करने लगे।

एसएफआई (SFI) के सदस्यों ने कार्यक्रम का विरोध करते हुए हवन कर रहे पुजारी को वहां से बाहर निकाल दिया। प्रदर्शनकारियों ने एक टीचर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की समर्थक होने का आरोप लगाते हुए इस स्कूल को आरएसएस की गतिविधियों के लिए दिए जाने की बात कही और विरोध प्रदर्शन किया। हालात तनावपूर्ण हुए तो पुलिस की टीम वहां पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को इस मामले की जांच करने का आश्वासन देते हुए स्तिथि को नियंत्रित किया।

ये भी पढ़ें-

ऐसी क्रूरता नहीं देखी होगी, पत्नी का सिर काटकर इलाके में घूमता रहा, फिर पहुंचा चाय की दुकान पर

नक्सलियों ने बीच बाजार गला रेतकर की शख्स की हत्या, जल जीवन मिशन के तहत कर रहा था काम

दिल्ली मेट्रो ने तोड़े रिकॉर्ड, किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के पहले दिन 71 लाख से ज्यादा लोगों ने की यात्रा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत