1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी की हत्या के मामले में तीन शूटरों की हुई गिरफ्तारी

डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी की हत्या के मामले में तीन शूटरों की हुई गिरफ्तारी

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 11, 2022 02:59 pm IST,  Updated : Nov 11, 2022 02:59 pm IST

डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिगेस यूनिट ने पंजाब के फरीदकोट से तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है।

हत्या में कुल 6 शूटर शामिल थे।- India TV Hindi
हत्या में कुल 6 शूटर शामिल थे।

डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिगेस यूनिट ने पंजाब के फरीदकोट से तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में 26 साल का जितेंद्र रोहतक का रहने वाला है जबकि 2 नाबालिग आरोपी भिवानी और रोहतक के हैं। हत्या में कुल 6 शूटर शामिल थे जिनमें 4 शूटर हरियाणा के जबकि 2 पंजाब से हैं। हत्या में शामिल सभी मॉड्यूल कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस विश्नोई के इशारे पर काम कर रहे हैं। जबकि इनके पीछे हैं पाकिस्तान में बैठा खलिस्तानी आतंकी हरविंदर रिंदा के भी लिंक सामने आ रहे हैं। 

पंजाब में लगातार हिन्दू नेताओं की हत्या हो रही है। कुछ दिन पहले शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या में भी खलिस्तानी एंगल आया था। आपको बता दें कि पंजाब के फरीदकोट जिले में गुरुवार सुबह कुछ अज्ञात हमलावरों ने डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले में प्रदीप सिंह पर 60 गोलियां चलाई गई थीं। वह 2015 की बेअदबी की घटना का आरोपी था। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त प्रदीप कोटकपूरा में स्थित अपनी दुकान खोल रहा था और इस हमले में प्रदीप के बॉडीगार्ड को भी गोली लगी थी। पूरी वारदात पास में लगे हुए CCTV कैमरे में रिकार्ड हो गई। प्रदीप 2015 में फरीदकोट में गुरु ग्रंथ साहिब की एक 'बीड़' (प्रति) की चोरी के मामले के आरोपियों में से एक था। वह फिलहाल ज़मानत पर बाहर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत