1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘आदित्यनाथ, विजयवर्गीय सहिष्णुता के नए प्रतीक’

‘आदित्यनाथ, विजयवर्गीय सहिष्णुता के नए प्रतीक’

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 05, 2015 09:46 am IST,  Updated : Nov 05, 2015 09:48 am IST

नयी दिल्ली: अभिनेता शाहरूख खान के खिलाफ भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं की विवादित टिप्पणियों के संदर्भ में पार्टी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस ने आज योगी आदित्यनाथ और कैलाश विजयवर्गीय को सत्तारूढ़ पार्टी के

‘आदित्यनाथ,...- India TV Hindi
‘आदित्यनाथ, विजयवर्गीय सहिष्णुता के नए प्रतीक’

नयी दिल्ली: अभिनेता शाहरूख खान के खिलाफ भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं की विवादित टिप्पणियों के संदर्भ में पार्टी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस ने आज योगी आदित्यनाथ और कैलाश विजयवर्गीय को सत्तारूढ़ पार्टी के सहिष्णुता के नए प्रतीक करार दिया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर कहा योगी आदित्यनाथ शाहरूख की तुलना हाफिज सईद से करते हैं, गोडसे को शहीद बताते हैं। भाजपा के सहिष्णुता के नए प्रतीक आदित्यनाथ, कैलाश विजयवर्गीय हैं।

कुछ ऐसे ही विचार जाहिर करते हुए पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने बढ़ती असहिष्णुता पर एक टीवी साक्षात्कार में भाजपा नेताओं की शाहरूख पर टिप्पणी के लिए आलोचना की।

इसके अलावा उन्होंने एक ट्वीट में कहा कैलाश विजयवर्गीय भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं और उन्होंने शाहरूख को गद्दार कहा। क्या मोदी और अमित शाह उनके विचार से सहमत हैं। क्या वे उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे?

उन्होंने आगे कहा अरूण जेटली जी, आप कैलाश विजयवर्गीय के बयान को कैसे परिभाषित करेंगे। सहिष्णुता का या असहिष्णुता का बयान ?

कांग्रेस के संवाददाता सम्मेलन में वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि विजयवर्गीय की टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा जो भी सरकार के साथ है वह सही है और देश का नागरिक है। लेकिन जो इसके साथ नहीं है उसे निशाना बनाया जा रहा है।

यह बात उन्होंने शाहरूख पर विजयवर्गीय की इस टिप्पणी के संदर्भ में कही कि शाहरूख भारत में रहते हैं लेकिन उनका मन पाकिस्तान में रहता है।

मध्यप्रदेश के विधायक ने हालांकि बाद में यह कहते हुए अपने विवादित ट्वीट वापस ले लिये कि अगर भारत में असहिष्णुता होती तो अमिताभ बच्चन के बाद शाहरूख सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता नहीं होते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत