1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आज अहमदाबाद जाएंगे अमित शाह, काकड़ आरती में होंगे शामिल

आज अहमदाबाद जाएंगे अमित शाह, काकड़ आरती में होंगे शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2019 07:29 am IST,  Updated : Jul 03, 2019 07:29 am IST

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं।

आज अहमदाबाद जाएंगे अमित शाह, काकड़ आरती में होंगे शामिल- India TV Hindi
आज अहमदाबाद जाएंगे अमित शाह, काकड़ आरती में होंगे शामिल

नई दिल्ली: मोदी सरकार में गृहमंत्री बनने के बाद पहली बार अमित शाह आज अपने गृहराज्य अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। दोपहर ढाई बजे अमित शाह अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरेंगे जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शाह का एक के बाद एक कई कार्यक्रम है। शाम साढ़े तीन बजे अमित शाह को अहमदाबाद में नए बने फ्लाइओवर का उद्घाटन करना है। 

Related Stories

फिर शाम चार बजे वो दिनश हॉल में पब्लिक फंक्शन में शामिल होंगे और शाम साढ़े पांच बजे गृहमंत्री के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है जिसे वो संबोधित करेंगे। इसके बाद गुरुवार सुबह 4 बजे अमित शाह जगन्नाथ मंदिर के काकड़ आरती में शामिल होंगे जहां से रथ यात्रा निकलेगी।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। अमित शाह ने रिकॉर्ड तोड़ 5 लाख 54 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। इस सीट पर अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने डॉक्टर सीजे चावड़ा को मैदान में उतारा था। चावड़ा चुनाव हार गए हैं। 

अमित शाह ने गांधीनगर सीट से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और उन्होंने प्रचंड जीत हासिल की। गुजरात की गांधीनगर सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ मानी जाती है। साल 2014 में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के लालकृष्ण आडवाणी ने चुनाव जीता था। 2019 में पार्टी ने यहां से अमित शाह को मैदान में उतारा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत