1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अपनी बॉस को खुश करने के लिए जवाब न दें, अपने विभागों पर ध्यान दें: जगदीप धनखड़

अपनी बॉस को खुश करने के लिए जवाब न दें, अपने विभागों पर ध्यान दें: जगदीप धनखड़

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2019 01:59 pm IST,  Updated : Nov 21, 2019 01:59 pm IST

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को राज्य के मंत्रियों से कहा कि वे अपनी बॉस को खुश करने के लिए उनके बयानों पर प्रतिक्रिया जताने की बजाय अपने विभागों पर ध्यान दें।

अपनी बॉस को खुश करने के लिए जवाब न दें, अपने विभागों पर ध्यान दें: जगदीप धनखड़- India TV Hindi
अपनी बॉस को खुश करने के लिए जवाब न दें, अपने विभागों पर ध्यान दें: जगदीप धनखड़

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को राज्य के मंत्रियों से कहा कि वे अपनी बॉस को खुश करने के लिए उनके बयानों पर प्रतिक्रिया जताने की बजाय अपने विभागों पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि उनके बयानों पर या तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद प्रतिक्रिया दें या फिर इस काम के लिए एक विशेष मंत्री की नियुक्ति करें। राज्यपाल ने कहा, ‘‘सभी मंत्रियों को महज अपनी बॉस (बनर्जी) को खुश करने के लिए मेरे बयानों पर प्रतिक्रिया देनी बंद करनी चाहिए और उन्हें अपने विभागों पर ध्यान देना चाहिए।’’ 

Related Stories

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने सुना है कि कनिष्ठ स्वास्थ्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य मेरी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही हैं। मैं उनसे आग्रह करूंगा कि वह अपने विभाग पर ध्यान दें क्योंकि हम सब लोग विभाग की असल हालत से अवगत हैं।’’ 

राज्यपाल का बयान तब आया जब एक दिन पहले उन्हें तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए गए। उस समय वह एक कार्यक्रम में शामिल होने मुर्शिदाबाद जिले के डोमकाल जा रहे थे। धनखड़ ने कहा कि उन्होंने मुर्शिदाबाद जिला जाने के लिए राज्य सरकार से हेलीकॉप्टर मांगा था, लेकिन इस पर कोई जवाब नहीं मिला। 

उन्होंने कहा, ‘‘असल में राज्य सरकार मेरी आवाजाही को नियंत्रित करना चाहती है। लेकिन मैं यह स्पष्ट कर दूं कि मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, यह मेरी संवैधानिक सीमाओं के दायरे में है। दूसरे लोग मुझे आदेश नहीं दे सकते।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत