1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी दो दिनों के वायनाड दौरे पर, कोविड को लेकर करेंगे समीक्षा बैठक

राहुल गांधी दो दिनों के वायनाड दौरे पर, कोविड को लेकर करेंगे समीक्षा बैठक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 19, 2020 01:56 pm IST,  Updated : Oct 19, 2020 01:56 pm IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोविड-19 हालात का जायजा लेने के लिये आज अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। राहुल गांधी विशेष विमान के जरिये कोझिकोड़ पहुंचकर मलप्पुरम कलेक्ट्रेट में कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात की समीक्षा कर रहे हैं।

Rahul gandhi, Covid 19- India TV Hindi
राहुल गांधी दो दिनों के वायनाड दौरे पर, कोविड को लेकर करेंगे समीक्षा बैठक Image Source : ANI/TWITTER

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोविड-19 हालात का जायजा लेने के लिये आज अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। राहुल गांधी विशेष विमान के जरिये कोझिकोड़ पहुंचकर मलप्पुरम कलेक्ट्रेट में कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक के बाद वह वायनाड के लिये रवाना हो जाएंगे। वह वायनाड कलेक्ट्रेट और दिशा कमेटी में कोविड-19 समीक्षा बैठक में शिरकत करेंगे।

राहुल गांधी 21 अक्टूबर को मनंतवाड़ी के एक सरकारी अस्पताल का दौरा करेंगे और उसके बाद कन्नूर हवाई अड्डे से नयी दिल्ली रवाना हो जाएंगे। कांग्रेस ने कोविड-19 हालात के चलते राहुल के लिये कोई जनसभा आयोजित नहीं की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत