1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार में हार के लिए मोदी जिम्मेदार नहीं: राजनाथ सिंह

बिहार में हार के लिए मोदी जिम्मेदार नहीं: राजनाथ सिंह

 Written By: IANS
 Published : Nov 10, 2015 04:19 pm IST,  Updated : Nov 10, 2015 04:19 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। सिंह ने इस

बिहार में हार के लिए...- India TV Hindi
बिहार में हार के लिए मोदी जिम्मेदार नहीं: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। सिंह ने इस बात को भी दरकिनार कर दिया कि पार्टी अहंकारी हो गई है।

सिंह ने कहा, "बिहार में हार के लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता और हमारे दल में अहंकार नहीं है। हम अहंकार करने के बारे में सोच भी नहीं सकते। प्रधानमंत्री लोगों से संवाद की हर संभव कोशिश कर रहे थे और उसमें कुछ भी गलत नहीं है।"

गौरतलब है कि जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस के महागठबंधन ने विधानसभा की 243 सीटों में से 178 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि भाजपा और उसके सहयोगियों को केवल 58 सीटें ही मिल पाईं।

राजनाथ ने कहा कि बिहार में सामाजिक समीकरण महागठबंधन के पक्ष में गया। राजनाथ ने कहा, "चुनावी रैलियों और मुलाकातों में हमें जनता की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन वह वोटों में परिवर्तित नहीं हो पाई।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत