1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा-भागेंगे नहीं लड़ते रहेंगे और जीतेंगे

संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा-भागेंगे नहीं लड़ते रहेंगे और जीतेंगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 08, 2019 10:21 am IST,  Updated : Nov 08, 2019 10:21 am IST

संजय राउत ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया। संजय राउत ने कहा कि बीजेपी महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है लेकिन महाराष्ट्र दिल्ली के आगे नहीं झुकेगा।

संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा-भागेंगे नहीं लड़ते रहेंगे और जीतेंगे- India TV Hindi
संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा-भागेंगे नहीं लड़ते रहेंगे और जीतेंगे

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए अब सिर्फ 24 घंटे का समय बचा है। अगले 24 घंटे में सरकार नहीं बनी तो महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगना तय है। हालांकि सरकार को लेकर बीजेपी और शिवसेना में अभी तक पेंच फंसा है। इस बीच आज एक बार फिर संजय राउत ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया। संजय राउत ने कहा कि बीजेपी महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है लेकिन महाराष्ट्र दिल्ली के आगे नहीं झुकेगा।

Related Stories

संजय राउत सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए ही बीजेपी पर हमलावर नहीं हैं। ट्विटर पर भी राउत का घमासान जारी है। राउत ने अटल बिहारी वाजपेयी की कविता ट्वीट करके कहा है कि शिवसेना पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने ट्वीट किया....

आग्नेय परीक्षा की 
इस घड़ी में 
आइए, अर्जुन की तरह 
उद्घोष करें 
‘‘न दैन्यं न पलायनम्।’’
- अटल बिहारी वाजपेयी

इससे पहले शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे देर रात मुंबई के रंग शारदा होटल पहुंचे, जहां शिवसेना के विधायक ठहरे हुए हैं। अगर महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनी तो राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है लेकिन बावजूद इसके सत्ता के सबसे बड़े दो दावेदार अपने-अपने रुख पर अड़े हुए हैं।

वहीं शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह बीजेपी के साथ गठबंधन खत्म नहीं करना चाहते लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच बनी सहमतियों को लागू कराना चाहते हैं। ठाकरे के आवास मातोश्री पर हुई बैठक में महाराष्ट्र में सरकार गठन पर अंतिम निर्णय लेने के लिए शिवसेना विधायकों ने उन्हें अधिकृत किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत