1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा-भागवत, उद्धव के बीच अभी कोई बातचीत नहीं हुई

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा-भागवत, उद्धव के बीच अभी कोई बातचीत नहीं हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 07, 2019 10:57 am IST,  Updated : Nov 07, 2019 10:57 am IST

संजय राउत ने कहा कि सरकार गठन को लेकर आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बीच अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है। 

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा-भागवत, उद्धव के बीच अभी कोई बातचीत नहीं हुई- India TV Hindi
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा-भागवत, उद्धव के बीच अभी कोई बातचीत नहीं हुई

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव नतीजे आए 14 दिन हो गए हैं और विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने में अब सिर्फ 48 घंटे का वक्त बचा है लेकिन बीजेपी और शिवसेना में जारी खींचतान को लेकर वहां अब तक सरकार नहीं बन पाई है। सरकार बनना तो दूर शिवसेना और बीजेपी के बीच आधिकारिक तौर पर बातचीत भी शुरू नहीं हुई है। वहीं संजय राउत ने कहा कि सरकार गठन को लेकर आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बीच अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है। 

Related Stories

संजय राउत ने ठाकरे की शिवसेना विधायकों के साथ बैठक से पूर्व संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी और विपक्षी कांग्रेस एवं राकांपा के विधायक पाला नहीं बदलेंगे। राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा, ‘‘भागवत और ठाकरे के बीच अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई है।’’ 

यह पूछे जाने पर कि राज्य में सरकार गठन को लेकर बने गतिरोध के बीच क्या उनके विचार पार्टी के विचारों का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्होंने कहा, ‘‘मैंने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के विचारों को सामने रखा।’’

 पोर्टफोलियो के समान आवंटन और मुख्यमंत्री पद साझा करने की शिवसेना की मांग को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच गतिरोध बना हुआ है। भाजपा ने ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद साझा करने की शिवसेना की मांग खारिज कर दी है। 

मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त होगा। दोनों दलों के सूत्रों ने बुधवार को कहा था कि दोनों दलों के बीच पीछे के दरवाजे से बातचीत चल रही है और सफलता मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत