1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राम मंदिर पर शिवसेना का नया नारा- हर हिंदू की यही पुकार, पहले मंदिर फिर सरकार

राम मंदिर पर शिवसेना का नया नारा- हर हिंदू की यही पुकार, पहले मंदिर फिर सरकार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 19, 2018 03:20 pm IST,  Updated : Nov 19, 2018 03:20 pm IST

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर शिवसेना के तेवर सख्त हैं। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 24 और 25 नवंबर को अयोध्या दौरे पर जाने की तैयारी में है।

राम मंदिर पर शिवसेना- India TV Hindi
राम मंदिर पर शिवसेना

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर शिवसेना के तेवर सख्त हैं। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 24 और 25 नवंबर को अयोध्या दौरे पर जाने की तैयारी में है। रविवार को मुंबई में शिवसेना भवन में उद्धव ठाकरे के अयोध्या कूच को लेकर पार्टी की बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि शिवसेना के 100 नेता और 50 हजार कार्यकर्ता अयोध्या जाएंगे। इस बीच उन्होंने राम मंदिर पर एक नया नारा देकर मंदिर निर्माण की मांग की है। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने नारा दिया, 'हर हिंदू की यही पुकार, पहले मंदिर फिर सरकार।' 

इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के सांसद संजय राउत ने कहा था कि अगर राजग सरकार तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने के लिए अध्यादेश ला सकती है, तो फिर देश के लिए गौरव का विषय राम मंदिर के निर्माण की बाधाओं को हटाने के लिए यह रास्ता क्यों नहीं अपनाती। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा को सत्ता में आने में मदद करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को मंदिर के निर्माण के लिए अध्यादेश लाने में विफल रहने को लेकर राजग सरकार को हटा देना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत