नई दिल्ली: अमेठी में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनवों की तैयारी करने को कहा है। अमेठी के गौरीगंज में कार्यकर्ताओं से बात करते हुए प्रियंका ने उनसे कहा है इस लोकसभा चुनाव की तैयारी तो की जा चुकी है इसलिये वो 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करें।
Related Stories
स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनका हाल चाल पूछा और फिर चुनावी तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कैसी तैयारी चल रही है?
न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। बूथ कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की एक झलक देखने को मिली जिसमें प्रियंका गांधी कह रही हैं, 'तैयारी कर रहे हो आप चुनाव की? इस वाले की नहीं, 2022 के लिए? कर रहे हो?' ऐसे में मालूम पड़ता है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका लोकसभा चुनाव प्रसार के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं।
प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी और रायबरेली के दौरे पर हैं। इस दौरे पर वो बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से मिल रही हैं। उन्होंने बुधवार शाम मीडियाकर्मियों से बात की। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या आप लोकसभा चुनाव लड़ेंगी तो उनका कहना था कि अभी उन्होंने इस बारे में सोचा नहीं है।