1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बढ़ती महंगाई पर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा-गरीबों की जेब काटकर पेट पर मारी लात

बढ़ती महंगाई पर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा-गरीबों की जेब काटकर पेट पर मारी लात

 Reported By: IANS
 Published : Jan 14, 2020 12:03 pm IST,  Updated : Jan 14, 2020 12:04 pm IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुदरा महंगाई दर बढ़कर साढ़े पांच साल के उच्चतम स्तर 7.35 फीसदी पर पहुच जाने के बाद मंगलवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

बढ़ती महंगाई पर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार हमला, कहा-गरीबों की जेब काटकर पेट पर मारी लात- India TV Hindi
बढ़ती महंगाई पर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार हमला, कहा-गरीबों की जेब काटकर पेट पर मारी लात

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुदरा महंगाई दर बढ़कर साढ़े पांच साल के उच्चतम स्तर 7.35 फीसदी पर पहुच जाने के बाद मंगलवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों की जेब काटकर उनके पेट पर लात मारी है। प्रियंका ने ट्वीट किया, "सब्जियां, खाने-पीने के सामान के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। जब सब्जी, तेल, दाल और आटा महंगा हो जाएगा तो गरीब खाएगा क्या? ऊपर से मंदी की वजह से गरीब को काम भी नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने तो जेब काट कर पेट पर लात मार दी है।"

Related Stories

आधिकारिक आंकड़ों में सोमवार को यह दर्शाया गया कि खाद्य कीमतों में बड़े पैमाने पर वृद्धि के बाद भारत की खुदरा महंगाई दर नवंबर के 5.55 प्रतिशत से बढ़कर दिसंबर 2019 में 65 महीनों के उच्च स्तर 7.35 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसके बाद प्रियंका गांधी यह बयान आया है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा पेश आंकड़ों के अनुसार, साल-दर-साल आधार पर, दिसंबर के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में अधिक रहा, जबकि पिछले साल खुदरा मुद्रास्फीति 2.11 प्रतिशत थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत