1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस महाधिवेशन की तैयारी में जुटे राहुल गांधी, कई समितियों का किया गठन

कांग्रेस महाधिवेशन की तैयारी में जुटे राहुल गांधी, कई समितियों का किया गठन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 28, 2018 08:24 pm IST,  Updated : Feb 28, 2018 08:24 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 16 से 18 मार्च तक आयोजित हाने वाले पार्टी के आगामी महाधिवेशन के सिलसिले में आज विभिन्न समितियों का गठन किया।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi Image Source : PTI

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 16 से 18 मार्च तक आयोजित हाने वाले पार्टी के आगामी महाधिवेशन के सिलसिले में आज विभिन्न समितियों का गठन किया। पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ड्राफ्टिंग समिति का अध्यक्ष और मुकुल वासनिक को इसका संयोजक बनाया गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष एआईसीसी के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा होंगे तथा पार्टी के महासचिव आस्कर फर्नांडिस इसके संयोजक होंगे। 

संविधान संशोधन समिति के अध्यक्ष पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद होंगे और जर्नादन द्विवेदी इसके अध्यक्ष होंगे। इसमें अहमद पटेल, पी चिदंबरम, मल्लिकार्जुन खड़गे और कपिल सिब्बल जैसे 10 वरिष्ठ नेताओं को सदस्य बनाया गया है। ड्राफ्टिंग समिति में 44 अन्य वरिष्ठ नेताओं को सदस्य बनाया गया है। इसमें राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों तथा कृषि एवं रोजगार पर चार उप समितियां भी बनायी गयी हैं। 

वरिष्ठ नेता ए के एंटनी को राजनीतिक उप समिति का अध्यक्ष एवं कुमारी शैलजा को इसका संयोजक बनाया गया है। पी चिदंबरम को आर्थिक मामलों की उप समिति का अध्यक्ष एवं जयराम रमेश को इसका संयोजक बनाया गया है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से संबंधित उप समिति का अध्यक्ष आनन्द शर्मा होंगे और संयोजक ज्योतिरादित्य सिंधिया को बनाया गया है। 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को कृषि, रोजगार तथा गरीबी उन्मूलन संबंधी उप समिति का आध्यक्ष और मीनाक्षी नटराजन को संयोजक बनाया गया है।कांग्रेस इस महाधिवेशन में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ जैसे प्रमुख राज्यों में अपनी चुनावी संभावनाओं के बारे में विचार विमर्श कर सकती है जहां इस साल चुनाव निर्धारित हैं। राहुल गांधी के पिछले साल दिसंबर में पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद उनकी अगुवाई में पार्टी का यह पहला महाधिवेशन होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत