1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अमेठी से राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ता है: प्रियंका गांधी वाद्रा

अमेठी से राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ता है: प्रियंका गांधी वाद्रा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 27, 2021 10:22 pm IST,  Updated : Jan 27, 2021 10:22 pm IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि अमेठी से राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ता है और परिवार के ये रिश्ते कभी कमजोर नहीं हो सकते। प्रियंका गांधी वाद्रा बुधवार को अमेठी के ज़ामों ब्लॉक की न्याय पंचायत दखिन वारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित कर रही थीं।

Relationship with Amethi not political, but that of a family: Priyanka Gandhi- India TV Hindi
प्रियंका गांधी ने कहा कि अमेठी से राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ता है और परिवार के ये रिश्ते कभी कमजोर नहीं हो सकते। Image Source : PTI

अमेठी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को कहा कि अमेठी से राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ता है और परिवार के ये रिश्ते कभी कमजोर नहीं हो सकते। प्रियंका गांधी वाद्रा बुधवार को अमेठी के ज़ामों ब्लॉक की न्याय पंचायत दखिन वारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, ‘‘अमेठी से घर और परिवार का पुराना और मजबूत रिश्ता है, अमेठी और अमेठी के लोगों से हमारा संबंध जैसे पहले था, वैसे ही आज भी कायम है और आगे भी रहेगा।’’ 

Related Stories

उन्होंने कहा कि संगठन निर्माण हम सबकी पहली प्राथमिकता है। बैठक के बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि प्रियंका गांधी वाद्रा ने बैठक के दौरान कृषि कानूनों पर भी चर्चा की और कहा ‘‘यह किसान विरोधी कानून सिर्फ किसानों के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए खतरनाक है।’’ सिंघल के अनुसार प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि दो माह से किसान दिल्ली के बार्डर बैठे हुए हैं लेकिन सरकार किसानों की ओर ध्यान नहीं दे रही है।

प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ आदि कांग्रेस शासित प्रदेशों में किसानों के हित में तमाम काम किये जा रहे हैं। उन्होंने अमेठी की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘कांग्रेस संगठन को न्याय पंचायत के बाद गांव व बूथ स्तर तक मजबूत करके हमें गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों, असहायों की आवाज सुननी है और उनसे जुड़़ना है और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।’’ 

सिंघल ने बताया कि प्रियंका गांधी वाद्रा ने अमेठी के लोगों की समस्याओं के बारे में भी जानकारी मांगी। उन्होंने बताया कि अमेठी के पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों की फसलों को आवारा जानवरों द्वारा नष्ट किये जाने का मुद्दा उठाया। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत होना चाहिये और पार्टी कार्यकर्ताओं को गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों और असहाय लोगों तक पहुंचना चाहिए। कार्यक्रम में पार्टी के विधानपरिषद सदस्य दीपक सिंह सहित पार्टी के कई नेताओं ने हिस्सा लिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत