
Jayalalitha
इस बीच जयललिता को कई सूत्रों से मन्नारगुड़ी माफिया (शशिकला के परिजनों) की काली करतूतों की खबरें मिलने लगीं। इतना ही नहीं ऐसी खबरें भी आईं कि शशिकला और उनके परिजन जयललिता के खिलाफ साजिश कर रहें हैं और उन्हें स्लो प्वॉयजन दे रहे हैं। इससे जयललिता काफी परेशान हो उठीं और दिसंबर 2011 में उन्होंने शशिकला और उनके परिजनों को सीएम आवास से बाहर जाने को कह दिया। जयललिता इन लोगों की करतूत से इतनी नाराज हुईं कि उन्होंने शशिकला को पार्टी से बाहर कर दिया। हालांकि 2012 के मार्च में उन्होंने शशिकला को फिर से पार्टी में वापस ले लिया।