1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'असम में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी बीजेपी सरकार', गुवाहाटी में गरजे अमित शाह

'असम में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी बीजेपी सरकार', गुवाहाटी में गरजे अमित शाह

 Published : Mar 28, 2026 07:51 pm IST,  Updated : Mar 28, 2026 08:13 pm IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

Amit shah- India TV Hindi
अमित शाह Image Source : PTI

गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि असम में लगातार तीसरी बार भारी बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता एक बार फिर एनडीए सरकार बनाने के लिए तैयार है। अमित शाह ने दावा किया कि उनकी पार्टी विधानसभा की 126 में से 90 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी।

रोड शो से दौरे की शुरुआत

अमित शाह असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत रोड शो से की है। राज्य में 9 अप्रैल को होनेवाले विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए उम्मदीवारों के समर्थन में उन्होंने यह रोड शो किया।

अमित शाह ने जलुकबाड़ी सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, विजय कुमार गुप्ता (गुवाहाटी सेंट्रल), डिप्लू रंजन शर्मा (न्यू गुवाहाटी), प्रद्युत बोरदोलोई (दिसपुर) और असम गण परिषद (अगप) उम्मीदवार तपन दास (दिमोरिया) के समर्थन में रोड शो किया।

समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया

यह रोड शो आर्य विद्यापीठ कॉलेज के मैदान से शुरू होकर गुवाहाटी के मध्य विधानसभा क्षेत्र के नेपाली मंदिर प्वॉइंट पर समाप्त हुआ। ए के आजाद रोड पर रोड शो के दौरान करीब दो किलोमीटर की दूरी तय की गई। भाजपा के पोस्टरों से सजी खुली एसयूवी पर खड़े शाह का रास्ते भर मौजूद उत्साही भीड़ और पार्टी समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। अपने दो-दिवसीय दौरे के दौरान, वह कई चुनावी रैलियों को संबोधित करने के साथ-साथ भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत