Lok Sabha Elections 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार में सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश में रैली करने के बाद राजस्थान में रैली को संबोधित करेंगे। ऋषिकेश की रैली से पीएम मोदी ने गढ़वाल की तीन सीट को साधने की कोशिश की। सीएम पुष्कर धामी भी रैली में मौजूद रहे । पीएम मोदी राजस्थान में गणगौर के मौक़े पर करौली-धौलपुर के सिद्धार्थ सिटी में रैली करेंगे। वहीं राहुल गांधी राजस्थान में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वे बीकानेर लोकसभा सीट के अनूपगढ़ और जोधपुर के फलौदी में रैली करेंगे। लोकसभा चुनाव से जुड़ी खबरों के हर अपडेट्स के लिए इस पेज पर बने रहें।
Related Stories