नई दिल्ली: संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर लोकसभा और राज्यसभा में आज भी हंगामा हुआ। सदन में हंगामा कर रहे 30 से ज्यादा विपक्षी सांसदों को और सस्पेंड कर दिया गया है। आज सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी वजह से सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्ष ने फिर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी वजह से राज्यसभा दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। बता दें कि विपक्ष के हंगामे की वजह से 141 सांसदों को अब तक निलंबित किया जा चुका है।
राज्यसभा की कार्यवाही को 20 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा राज्यसभा सभापति की नकल करने और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा घटना का वीडियो बनाने पर जगदीप धनखड़ ने कहा, गिरावट की कोई हद नहीं है। मैं यही कहूंगा कि उन्हें सद्बुद्धि आए।
विपक्षी सांसदों के निलंबन पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "यह सरकार सही बात सुनना नहीं चाहती है। भाजपा से यह पूछना चाहिए कि वे लोकतंत्र का मंदिर बोलते हैं। हम सब अपने भाषणों में लोकतंत्र का मंदिर कहते हैं। ये किस मूंह से इसे लोकतंत्र का मंदिर कहते हैं, जब ये विपक्ष को बाहर कर रहे हैं। अगर ये दूसरी बार सरकार में आ गए तो यहां बाबासाहेब अंबेडकर का संविधान नहीं बचेगा।
विपक्षी सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "यह संसद के अंदर अराजकता के अलावा और कुछ नहीं है। उन्हें हमारे देश की संसदीय प्रणाली पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं है। इसलिए संसद में अराजकता, अराजकता और अराजकता के अलावा कुछ नहीं है।
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रिया सुले, मनीष तिवारी, शशि थरूर, मोहम्मद फैसल, कार्ति चिदंबरम, सुदीप बंधोपाध्याय, डिंपल यादव और दानिश अली सहित अन्य विपक्षी सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा।
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "सदन के अंदर तख्तियां नहीं लाने का निर्णय लिया गया। हाल के चुनाव हारने के बाद हताशा के कारण वे ऐसे कदम उठा रहे हैं। यही कारण है कि हम एक प्रस्ताव (सांसदों को निलंबित करने का) ला रहे हैं।
हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही आज दोपहर 2:00 बजे तक के लिए स्थगित की गई। जैसे ही सदन फिर से शुरू हुआ विपक्षी सांसद हंगामा करने लगे।
संसद की सुरक्षा में चूक पर आज विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। इस पर एक बार फिर से 30 से ज्यादा सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है।
संसद की सुरक्षा में चूक पर संसद के दोनों सदनों में आज भी जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष के हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे की वजह से दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
निलंबित विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह देशभर में दौरे कर रहे हैं लेकिन सदन में नहीं आ रहे। ये सदन की गरिमा का अपमान है। बहुत सारे सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा अध्यक्ष ने निलंबित किया है, देश के इतिहास में पहली बार इतने सांसदों को निलंबित किया गया है। लोगों को डराकर लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं।
92 विपक्षी सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, हम सदन में क्यों आते हैं, वाद-विवाद करने के लिए। सरकार कोई गलत काम करे तो उसकी आलोचना करने के लिए, तो वे हमें निकालकर यह नहीं तय कर सकते कि सदन में हमारी आवाज़ खामोश हो जाए। हम अंतिम पल तक पूरी शक्ति के साथ लोकतांत्रिक ढंग से लड़ेंगे।
बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा संसद में विपक्ष के रवैये से उन्हें पीड़ा हुई है। विपक्ष की हताशा और खीझ तीन प्रदेशों में हार के चलते है। युवकों ने सुरक्षा में जो सेंधमारी की उसे विपक्ष प्रत्यक्ष या परोक्ष समर्थन दे रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण। ऐसा लगता है विपक्ष ने तय कर लिया है कि उनको यहीं और इससे पीछे रहना है। अभी इस हॉल का ढाई ब्लॉक भरता है, 2024 के बाद पूरा भर जाएगा। घमंडिया गठबंधन का लक्ष्य मोदी को हटाना, हमारा लक्ष्य देश को विकसित बनाना।
संसद से सांसदों के निलंबन और संसद सुरक्षा चूक की घटना को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, NCP प्रमुख शरद पवार समेत तमाम विपक्षी सांसदों ने गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में लोकसभा में आज फिर विपक्षी दलों ने हंगामा किया। इसकी वजह से सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
संसद की सुरक्षा में चूक और विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर आज संसद में फिर हंगामा हुआ। विपक्ष ने लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा करना शुरू कर दिया।
मौजूदा शीतकालीन सत्र के शेष समय के लिए 92 सांसदों के निलंबन के बाद एनसीपी के शरद पवार और कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे सहित विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक के लिए पहुंचे। संसद में लगातार कई दिनों से हो रहे हंगामे के मुद्दे पर चर्चा की जाने की उम्मीद है।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगने के मामले पर लोकसभा में चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। 13 दिसंबर को दो युवक संसद में दर्शक दीर्घा से कूदकर सांसदों की सीट तक पहुंच गए थे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में तीन आपराधिक कानून संसोधन विधेयकों को पेश करेंगे। हालांकि इस दौरान विपक्ष हंगामा कर सकता है और अमित शाह से संसद की सुरक्षा में चूक पर बयान देने की अपील कर सकता है।
संसद में सोमवार को कुल 78 सांसदों को अनुचित व्यवहार और पीठ के निर्देशों की अवहेलना के लिए निलंबित कर दिया गया, जिसके बाद विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' राज्यसभा में अपने लगभग आधे और लोकसभा में एक तिहाई सदस्यों को खो बैठा। राज्यसभा में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के 95 सांसद हैं जिनमें से 45 को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर लोकसभा में विपक्षी गठबंधन के कुल 133 सांसद हैं, जिनमें से 46 यानी की लगभग एक-तिहाई निलंबित हैं। लोकसभा के कुल 46 निलंबित सांसदों में से सोमवार को 33 सांसदों को निलंबित किया गया जबकि 13 को पूर्व में निलंबित किया गया था।
सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध कम होने के नाम नहीं हो रहा है। संसद में आज भी हंगामे के आसार हैं। बता दें कि सोमवार को संसद में हंगामे की वजह से कई सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। विपक्ष इससे सरकार से नाराज है।
संपादक की पसंद